कश्मीर में सरकार पर फैसला नहीं, लागू हुआ राज्यपाल शासन
(JAMMUandKASHMIR, India) विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को जनादेश नहीं मिलने की वजह से अभी तक राज्य में सरकार बनाने पर फैसला नहीं हो पाया है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 19 जनवरी तक का समय है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को गुरूवार रात को राज्य में सरकार के गठन पर राज्यपाल एनएन वोहरा की रिपोर्ट मिली थी। कश्मीर में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। 23 दिसंबर को आए परिणामों में 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। 87 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 25 सीटें मिली थी, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस को 15 सीटें मिली थी। ऎसे में किसी भी पार्टी को जनादेश नहीं मिलने की वजह से राज्य में सरकार गठन पर फैसला नहीं हो पाया। परिणाम आने के बाद से की पार्टियों ने गठबंधन बनाने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। भारतीय जनता पार्टी ने पीडीपी के साथ सरकार बनाने की कोशिश की। दोनों पार्टियों के नेताओं में कई स्तर पर सरकार गठन पर बातचीत हुई लेकिन इसमें भी सफलता नहीं मिली। पीडीपी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर सरकार बनाने की भी कोशिश की। लेकिन वहां भी कुछ मुद्दों पर बात अटक गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।