(Rajasthan, India)
उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण राजस्थान आने-जाने वाली दो दर्जन से अधिक रेलगाडियां देरी से चल रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेल सेवाऎं कोहरे से प्रभावित हुई हैं जिनमें गाड़ी संख्या 14711 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर नौ घंटे विलम्ब से चल रही है। इसी प्रकार जम्मूतवी-अजमेर नौ घंटे दस मिनट, इलाहाबाद-जयपुर चार घंटे, हावड़ा-जोधपुर-बीकानेर चार घंटे बीस मिनट देरी से चल रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।