(DELHI, India)
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने फर्जी डिग्री के मामले में जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के चेयरमैन कमल मेहता को गिरफ्तार कर लिया। चार दिन से एसओजी टीम उनका पीछा कर रही थी। टीम ने गुरूवार शाम दिल्ली के कैलाश ईस्ट से मेहता को गिरफ्तार कर लिया ।एसओजी के एसपी लालचंद कायल ने बताया कि फर्जी डिग्री देने के मामले में आरोपित कमल मेहता के दिल्ली में होने की सूचना मिली। रविवार को एक टीम दिल्ली में पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि मेहता को अभ्भी फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार किया गया है। मेहता के खिलाफ श्याम नगर थाने में कॉपरेटिव बैंक से संबंधित दो मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस महानिदेशक ओमेन्द्र भारद्वाज ने बुधवार को श्याम नगर थाने में दर्ज दोनों मामलों को एसओजी के पास ट्रांसफर कर दिए हैं। इन मामलों की भी एसओजी जांच करेगी। एसओजी के अनुसार मेहता एक डिग्री 15-20 हजार में बेचता था। अब तक एक हजार बांट चुका था। विश्वविद्यालय में कला विषय का पाठयक्रम न होने के बावजूद एमए व बीए की डिग्री बना कर बेची।जयपुर स्थित सोढाला डाटा सेंटर से मिली थी 50 डिग्रियां। बैंक के एक खाते में डिग्री बेचान पेटे से मिले 13 लाख रूपए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।