(Rajasthan, India)
आज प्रदेशभर में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने आज प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। यहां हम आपको चार तस्वीरों में दिखा रहे हैं की किस तरह से प्रदेशभर में लोग अपने घरों के चिराग को पोलियो के खिलाफ जिदंगी की बूंद पिला रहे हैं। बच्चों में पोलियो की बीमारी ना फैल जाए इसके लिए जयपुर मे आज पोलियो उन्मूलन दिवस मनाया जा रहा है..... जिसके तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है.... इसी अभियान के तहत जयपुर के जयपुरिया अस्पताल मे चिकित्सामंत्री राजेन्द्र राठौड ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर इस अभियान की शुरूआत की
... इस मौके पर राठौड ने कहा कि करीब एक करोड 15 लाख बच्चों को पोलियो को खुराक पिलाई जाएगी.... उन्होंने कहा कि भारत पोलियो मुक्त हो चुका है लेकिन फिर भी कोई फैलाव ना हो इसलिए समय पर पोलियो की दवा पिलाई जा रही है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।