(Bhilwara, Bhilwara)
हमेशा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहनी वाली वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है । भीलवाड़ा के आजाद चैक में विराट हिन्दू सम्मेलन को संबोेधित करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदूओं को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। साध्वी ने कहा कि हिंदूओं को एक बच्चा सीमा पर भेजना चाहिए और एक बच्चा संतो के दें। एक बच्चा समाज में काम आएगा और एक बच्चा हिंदू वीएचपी को दें। साध्वी प्राची ने घर वापसी कार्यक्रम को सही ठहराते कहा कि इसके लिए कानून बनना चाहिए। हम चार और वो चालीस का कानून खत्म होना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।