कंपनी ने इससे पहले श्याओमी Mi-3 लॉन्च किया था, जिसके बाद Mi-4 सीरीज लॉन्च करने का फैसला लिया गया, पोर्टफोलियो और मेकअप की तकनीकी इस फोन को खास बनाती है, कंपनी ने हाल ही मे यह दावा किया था कि जुलाई महीने तक कंपनी का 1 मिलियन स्मार्टफोन बेचने का टारगेट है
क्या खास है Mi4 में
इस फोन मे 2.5 गीगा हर्ट्ज क्वाडकोर स्नैप ड्रैगन 801 प्रोसेसर लगा है और इसकी रैम 3 जीबी की है, Mi 4 16 जीबी और 64 जीबी इनबिल्ट मेमोरी वर्ज़न हैं. इस स्मार्टफोन की मेमोरी को एक्सपेंड नहीं किया जा सकता, इस फोन के डिस्पले की बात करें तो इसमें 5 इंच का फुल HD डिस्पले है, साथ ही Mi4 में 13 मैगापिक्सल रीयर कैमरा और 8 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा है, इस स्मार्टफोन में 3080mAh की बैटरी लगी है,
कंपनी का दावा है Mi 4 की बैटरी एक बार फुल चार्ज करने के बाद करीब डेढ़ दिन का बैटरी बैकअप देती है, इसके साथ इसमें क्विक चार्जिंग का फीचर भी है जिससे एक घंटे में करीब 60% तक चार्ज हो सकता है.
इस स्मार्टफोन की एक और खासियत है इसका ऑपरेटिंग सिस्टम. Mi 4 श्याओमी के अपने ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 6 को सपोर्ट करता है जो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम किटकैट 4.4 पर आधारित है.
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।