पंचातय चुनाव के विभिन्न चरणों में मतदान होने के बाद गुरुवार को परिणाम सामने आ गया। लगभग सभी जिलों में आए परिणाम में भाजपा ने कांग्रेस के मुकाबले अधिक सीटों पर जीत दर्ज की। वही पंचायतों भी भाजपा ने ही बाजी मार ली। सवाई माधोपुर में जहां कांग्रेस ने बाजी मारी। तो चित्तौड़गढ़ में भाजपा बोर्ड बनाने में कामयाब रही। कोटा में जहां बीजेपी बोर्ड बनाने में सफल रही। वही कोटा देहात में कांग्रेस ने भाजपा को झटका दिया है। टोंक में भी भाजपा ने काफी समय बाद फिर से अपना कब्जा जमाया है। झालावाड़ में भी सीएम राजे का जादू देखा गया और पार्टी ने पूरे जिले में स्पष्ट बहुमत हासिल किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।