पंचायत चुनाव परिणाम से कांग्रेस गदगद
(India)
पंचायत चुनाव के परिणाम को देखकर कांग्रेस खेमा गदगद है। हालांकि कांग्रेस को 5 साल पहले हुए चुनाव की बदौलत इस चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय चुनाव की हार के बाद आ रहा ये रिजल्ट कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम कर रहा है, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस चुनाव मंे पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है, जबकि भाजपा को गिरा है, ऐसे मंे वो कांग्रेस की जीत का श्रेय जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देते हैं। उन्होनें कहा कि ये पहली बार हो रहा है, जब चारों और एक पार्टी की सरकार होने के बाद उसे मुंह की खानी पड़ रही है। उन्होनेें भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप भी जड़ा है और कहा कि बीजेपी के कुछ लोग हमारे जीते हुए प्रत्याशियों से संपर्क कर रहे हैं, जिसकी सूचना उन्हेें मिली है,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।