राजस्थान में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 120 तक पहुंची
(India)
राजस्थान में स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है.ये आंकड़ा अब 120 के पार पहुंच गया है. इस पर रोकथाम के दावे विभाग और मंत्री कर रहे है लेकिन प्रशासन और सरकार के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है और नेता बयान देकर बचने की कोशिश करते दिख रहे है.साथ ही प्रदेश मे बढ़ते स्वाइन फ्लू को लेकर चिकित्सा विभाग ने जहां एक तरफ कमर कस रखी है वहीं अस्पतालों में टेमी फ्लू उपलब्ध नहीं होने के कारण कई मरीजों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है. जिससे चिकित्सा विभाग की कसती कमर की पोल भी खुलती नजर आ रही है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।