चीन की सरकारी मीडिया ने टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लैंड रोवर पर आरोप लगाया कि वह चीन में अपने लोकप्रिय एसयूवी ब्रांड एवोक में खराब गियरबॉक्स लगाकर बेच रही है और इसकी खराबी के लिए उपभोक्ताओं को दोषी ठहरा रही है। विश्व उपभोक्ता दिवस के मौके पर 15 मार्च को दो घंटे के टीवी कार्यक्रम के दौरान चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने टीवी नेटवर्क सीसीटीवी ने एक कार्यक्रम प्रसारित किया। इसमें बताया गया कि चीन भर में श्एवोकश् के मालिकों को गियरबॉक्स में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शो में कहा गया कि विभिन्न 4एस स्टोर्स में मेंटीनेंस करने वाले कर्मचारी नहीं बता सकते हैं कि गियरबॉक्स खराब क्यों हो जाते हैं। इन खराब गियरबॉक्स को बदले जाने के बाद फिर यह समस्या उभर आती है। शो में कहा गया है कि लैंड रोवर ने गियरबॉक्स में गड़बड़ी की ऐसी बातों को नकारते हुए इसकी जिम्मेदारी चीनी उपभोक्ताओं पर डाल दी कि वे काफी तेज ड्राइव करते हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
