प्रदेश में हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों के नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में 24 मार्च से 7 दिन तक मनाए जाने वाले राजस्थान दिवस समारोह को अब एक दिन का कर दिया है। यह समारोह अब केवल 30 मार्च को ही आयोजित होगा। राजे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक लेकर राजस्थान दिवस समारोह का कार्यक्रम सीमित करने का निर्णय लिया और इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में किसानों पर प्रकृति ने जो कहर बरपाया हैए उससे सब दुखी हैं। किसानों की पीड़ा सरकार की पीड़ा है। संकट के इस दौर में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।