विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही है। सदन में आज सार्वजनिक निर्माण विभाग, ग्रामीण एवं पंचायतीराज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता ओर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जुड़े 24 तारंकित ओर 46 अतारंकित प्रश्न सूची में है। अजमेर में गारंटी अवधी सड़कों के रख-रखाव, बारां जिले में वन सुरक्षा समितियों के गठन, सीकर में आम आदमी बीमा योजना में देय सहायता को लेकर चर्चा हो रही है। इससे पहले हा पक्ष लाॅबी में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के बैठक में शामिल नहीं होने के कारण बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ओर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने की। बैठक में सदस्यों को विधेयकों पर चर्चा के दौरान विधेयकों के प्रस्तावों ,पुनःस्थापन,पारण के दौरान विधानसभा में रहने के निर्देश दिए गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।