कांग्रेस ने मीडिया से बात करने के लिए अपनी नई प्रवक्ताओं की टीम का ऐलान किया है. ये सभी लोग टीवी और अखबारों में कांग्रेस का पक्ष रखेंगे. कांग्रेस ने अपनी मीडिया टीम में कई बड़े नेताओं को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी है. सीनियर प्रवक्ताओं की लिस्ट में अजय माकन, सीपी जोशी, सत्यव्रत चतुर्वेदी और शकील अहमद को शामिल किया गया है. जो नेता पहले से सीनियर प्रवक्ता है वो हैं आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, पी चिदंबरम और सलमान खुर्शीद. कांग्रेस ने कुल 50 से ज्यादा ऐसे नेताओं की लिस्ट जारी की है जो टीवी बहस और अखबारों से बात करगें. इनमें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी भी शामिल हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।