अरुण जेटली का हाड़ौती दौरा आज
(India)

जयपुर केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली आज हाड़ौती क्षेत्र में ओलावृष्टि से हुए खराबे का जायजा लेने आएंगे। वे दोपहर बूंदी जिले के ठीमली गांव का दौरा कर प्रभावित किसानों से रूबरू होंगे।जेटली के साथ केन्द्रीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह भी रहेंगे। दोनों मंत्री राजकीय विमान से सुबह 11रू15 बजे कोटा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।सांसद ओम बिड़ला ने बताया कि दोनों केन्द्रीय मंत्री कोटा से ठीमली हेलिकॉप्टर से जाएंगे। अन्य गांवों का वे हवाई दौरा करेंगे। इसके बाद कोटा पहुंच कर भोजन करेंगे और दोपहर दो बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उधर, जानकारों का कहना है कि जेटली के हाड़ौती दौरे के चलते खराबे को लेकर राजस्थान को विशेष पैकेज मिलने की उम्मीद बंधी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।