रिलायंस कम्यूनिकेशन ने एक विज्ञाप्ति जारी कर कहा कि स्पेक्ट्रम नीलामी में स्पेक्ट्रम मिलने से पूरे देश में अब रिलांयस 4 जी सेवा प्रदाता कंपनी बन गई है। कंपनी ने कहा, ‘800-850 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के साथ आरकॉम 4जी सेवा उपलब्ध कराने वाली देश की पहली एवं एकमात्र कंपनी बन गयी है। भारती एयरटेल और रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने देशभर में 4जी सेवाएं उपलब्ध कराने की क्षमता हासिल कर ली है। हालिया स्पेक्ट्रम नीलामी में इन कंपनियों ने इसके लिए जरूरी स्पेक्ट्रम हासिल किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस जियो इन्फोकॉम के पास पहले से 4जी स्पेक्ट्रम हैं। कंपनी को 11 सेवा क्षेत्रों में 800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम मिला है लेकिन कंपनी अपने सात सर्किलों में से पांच में 900 मेगाहर्ट्ज वाले स्पेक्ट्रम को नहीं बचा पाई जो कि 2015-16 में समाप्त हो रहा है। आरकॉम ने हिमाचल एवं मध्य प्रदेश में 900 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को बरकरार रखा है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।