प्रदेश में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और भारी बारिश ने 21,000 से ज्यादा गांवों के किसानों की कमर तोड़ दी है। कलक्टरों की सरकार को सौंपी गिरदावरी रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 7700 गांवों में 50 से 100 प्रतिशत और 13,300 गांवों में 25 से 49 प्रतिशत फसल खराबा हुआ है। 2.31 करोड़ लोग इस नुकसान से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक 25 जिले प्रभावित हुए हैं। कोटा, बूंदी, टोंक, भीलवाड़ा, पाली, चित्तौडगढ़ में फसलों को सबसे अधिक नुकसान बताया गया है, जबकि जयपुर, चूरू, सीकर, बांसवाड़ा, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर जिलों में फसलों का नुकसान नगण्य बताया गया है। गेहूं, सरसों, धनिया, जौ, जीरा, ईसबगोल की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में जीरा और ईसबगोल, चित्तौड़ में अफीम, कोटा, बूंदी और टोंक में गेहूं, सरसों और धनिया की फसल बर्बाद हो गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।