ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रामीण गौरव पथ का काम तेजी से जारी
(India)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गांवो के विकास के ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रामीण गौरव पथ के 2 हजार 154 में से 900 कार्य जारी हैं,,,, इनमें से 115 सड़कें बनकर तैयार हो चुकी है,,, यह जानकारी देते हुए सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान ने बताया कि गौरव पथ निर्माण का कार्य प्रगति पर है,,,, सार्वजनिक निर्माण भवन में गौरव पथ योजना की समीक्षा बैठक में यूनुस खान ने अधिकारियों को चेताया कि निर्माण कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,,,, जांच के बाद निर्माण में कमी पाए जाने पर दोषी अभियंताओं को निलम्बित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी,,,, बिना मौके पर जाए ही अव्यवहारिक या गैर मुमकिन ग्रामीण गौरव पथ के प्रस्ताव देने वाले अभियंता को भी मंत्री यूूनुस खान ने चेतावनी दी,,,, सार्वजनिक निर्माण भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए खान ने बताया कि गौरव पथ योजनाओं के करीब नौ सौ काम चल रहे है जबकि 115 सड़के बनकर तैयार हंै,,,,, बैठक में सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान ने कहा कि ग्रामीण गौरव पथ के रूप में मुख्यमंत्री की परिकल्पना थी कि किसी भी ग्राम पंचायत मुख्यालय में नालियांे सहित अच्छी गुणवत्ता की एक ऐसी सड़क तैयार हो जो ग्राम का गौरव लगे,,,, युनूस खान ने बताया कि राज्य में 4 हजार किलोमीटर की 12 सौ नाॅन पेचेबल सड़कों के लिए 847 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।