डीजल इंजन के साथ सीलेरियो को लॉन्च करेगी मारूति
(India)

अब तक पेट्रोल इंजन ही बना रही मारूति अब जल्द ही खुद के बनाए डीजल इंजन के साथ सीलेरियो को लॉन्च करने जा रही है। यह इंजन कंपनी ने खुद ही डिजायन किया और बनाया है। जानकारी के अनुसार, नई डीजल सीलेरियो इस साल मई या जून में लॉन्च हो जाएगी। अगर इस कार के स्पेक्स की बात करें तो 800 सीसी के ट्विन सिलेंडर इंजन के साथ यह 45 बीएचपी की पॉवर पैदा करेगी। कंपनी का दावा है कि यह कार लगभग 30 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। इसके अलावा कार के टॉप वेरियंट में एबीएस होगा वहीं इसका एएमटी वेरियंट अभी प्लान नहीं किया गया है। कंपनी के आंतरिक सूत्रों के अनुसार, कार की लॉन्चिंग से पहले इसके इंजन की आवाज को कम करना सबसे बड़ी चुनौती था और शायद इस वजह से ही लॉन्च में इतनी देर हुई है। हालांकि, कंपनी अब इस बात के लिए आश्वस्त है कि इसका एनवीएच लेवल काफी कम है और इसकी अंतिम चरण की टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।