रिसर्जेंट राजस्थान पार्टनरशिप समिट के लिए ग्लोबल रोड शो का उदघाटन करने जापान यात्रा पर गईं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने टोक्यो में मेट्रोपोलिटन सरकार के उप राज्यपाल नोबुहिरो माएदा से मुलाकात की। इस मौके पर माएदा ने कहा की टोक्यो शहर शहरी प्रबंधन में राजस्थान के शहरों का सहयोग करेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री राजे ने सीवरेज ब्यूरो का दौरा किया और हाई-टेक नियंत्रण केंद्र सहित पूरे आपरेशनों को देखा। राजे ने नागोया में आईची प्रान्त के गवर्नर हिदीकी ओहमुरा की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिया। इस दौरान राजस्थान में आईची प्रान्त की संभावित ट्विनिंग के मुद्दे पर चर्चा की। राज्यपाल ने राजस्थान में निवेश करने के लिए कंपनियों और उद्योगों को प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया। इधर राजे ने जापान में सॉफ्टबैंक, तोशिबा, कोयो होङ्क्षल्डग्स और याजाकी जैसी प्रमुख कम्पनियों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं। इन कम्पनियों में डाइकिन, निस्सिन ब्रेक, माइटेक्स पॉलिमर और निप्पोन पाइप आदि कम्पनियां शामिल हैं। गौरतलब है कि राजस्थान में 19-20 नवंबर को जयपुर में रिसर्जेंट राजस्थान पार्टनरशिप समिट का आयोजन किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।