देश के छोटी कार बाजार में वर्षों से पहले स्थान पर काबिज मारुति सुजुकी को टाटा मोटर्स और फ्रांस की कंपनी रेनॉ से जबरदस्त टक्कर मिलने जा रही है। रेनॉ की 800सीसी क्षमता वाली नई कार अगले त्योहारी मौसम के आस पास लांच की जाएगी। जबकि टाटा मोटर्स इस वर्ष दो नई छोटी कारें बाजार में उतारने जा रही है। देश के मल्टी परपज व्हीकल (एमपीवी) बाजार में गुरुवार को अपनी नई पेशकश लॉजी पेश करने के बाद रेनॉ इंडिया के सीईओ सुमीत साहनी ने कहा कि दिसंबर, 2016 तक भारतीय कार बाजार में पांच फीसद हिस्सेदारी हासिल करना चाहते हैं। इसके लिए साल में 1.50 लाख कारें बेचनी होंगी। यह काम छोटी कार लांच किए बिना नहीं होगा। कंपनी की नई छोटी कार इसी वर्ष लांच होगी। इसकी कीमत चार लाख रुपये से कम होगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
