अंबेडकर जयंती पर हो रहे हैं कई कार्यक्रम
(India)
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सामाजिक संगठन भारत मुक्ति मोर्चा, भारतीय बौद्ध समाज समिति, बहुजन समाज पार्टी और अंबेडकर समन्वय समिति कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। शहर में डॉ अंबेडकर समन्वय समिति की ओर से स्टेशन रोड स्थित अंबेडकर मार्केट में शोभायात्रा निकाली जा रही है...मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं....राजे ने अपने संदेश में कहा कि भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर ने अपना जीवन सामाजिक समरसता और सद्भावना के लिये समर्पित कर दिया था...उन्होंने कहा कि अंम्बेडकर विश्वस्तरीय विधिवेत्ता के साथ-साथ भारतीय संविधान के रचयिता थे...राजे ने यह भी कहा कि अंबेडकर ने अछूत और पिछड़ी जातियों को राजनैतिक अधिकार और सामाजिक महत्ता दिलाई...मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रदेश की जनता से सामाजिक सद्भाव बनाये रखने के लिये बाबा साहेब के आदर्शों को अंगीकार करने की अपील की है......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।