महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी एक्सयूवी 500 में एक और खराबी सामने आई है जिसके चलते कंपनी ने इसे रिकॉल करना शुरू कर दिया है। खबर है कि इस स्पीड रिम (अलॉय व्हील्स) वाले वेरिएंट्स को रिकॉल किया गया है क्योंकि रिम की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। एक अंग्रेजी वेबसाइट टीमबीएचपी में प्रकाशित खबर के अनुसार महिंद्रा एक्सयूवी500 के अलॉय व्हील्स में पहिए के टूटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। कंपनी ने डीलर लेवल पर ही इन कारों को रिकॉल करना शुरू कर दिया है। हालांकि कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि लॉन्च होने के बाद इस महिंद्रा एक्सयूवी का यह दूसरा रिकॉल है। इससे पहले भी साइड एयरबैग्स में खामी पाए जाने के कंपनी ने इसे रिकॉल किया।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
