राजमार्गों के संधारण के लिए अधिक धनराशि का आग्रह
(India)

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की सड़कों के संधारण के लिए केंद्र सरकार से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। राजे ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है। राजे ने वर्ष 2015-16 के लिए इस मद में अधिक धनराशि आवंटित करवाने का आग्रह किया और बताया कि वर्ष 2014-15 में 75 करोड़ रुपए की मांग के विरुद्घ केवल 14.87 करोड़ रुपए का बजट ही आवंटित किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।