(DELHI, India)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वैश्विक स्तर पर वित्तीय सूचनाओं के आदान प्रदान की व्यवस्था के लिए साझा रिपोर्टिंग मानकों को जरूरी बताया. तुरंत क्रियान्वयन पर जोर देते हुए जेटली ने कहा कि कालेधन से उत्पन्न चुनौती से निपटने का यही एकमात्र रास्ता है.जेटली ने कहा कि विदेशों के जरिए टैक्स बचाने और अवैध धन के प्रवाह की समस्या से विभिन्न देशों के बीच वित्तीय लेखाओं से जुड़ी सूचनाओं के मुक्त रूप से आदान प्रदान के जरिए ही निपटा जा सकता है. जेटली इन दिनों अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की गर्मियों की सालाना बैठक में भाग लेने गए हैं.बैठक के दौरान ‘अंतरराष्ट्रीय कर मुद्दों’ पर जारी सत्र में हस्तक्षेप के दौरान उन्होंने यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘हमारा मजबूती के साथ यह मानना है कि वित्तीय जानकारी से जुड़ी सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए साझा रिपोर्टिंग मानकों का वैश्विक स्तर पर पूरी तरह से क्रियान्वयन होना चाहिए और जिन देशों ने 2017 अथवा 2018 की समयसीमा के भीतर इसे करने की प्रतिबद्धता नहीं जताई है, वह बिना देरी के इसे करें.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।