मंत्रियों को अब नहीं दिया जाएगा सलामी गार्ड
(Mumbai, Mumbai) महाराष्ट्र सरकार ने जिला स्तर पर मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के दौरे पर औपनिवेशिक काल में दिये जाने वाले सलामी गार्ड को बंद करने का निर्णय लिया है और इसे ‘समय एवं संसाधनों’ की बर्बादी करार दिया है.एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह आदेश सभी मंत्रियों और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों पर लागू होगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राज्य पुलिस से सभी जिले में जाने वाले सलामी गार्ड बंद करने को कहा है.हाल ही में वीवीआईपी लोगों को मुहैया कराई जा रही सुरक्षा में कटौती का आदेश देने वाले फडणवीस ने अपने आदेश में अधिक पुलिसकर्मियों को नगर व्यवस्था में सक्रिय करने को कहा है.ब्रिटिश काल में दौरे पर आने वाले वीवीआईपी को सलामी गार्ड दिया जाता था. उस समय, यह सम्मान गर्वनर जनरल और वायसराय को दिया जाता था. अभी, मुख्यमंत्रियों, उनके कैबिनेट सहयोगियों, सभी वरिष्ठ मंत्रियों और यहां तक कि राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को भी यह सम्मान दिया जाता है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।