केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने अजमेर पहुंचकर सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हाजरी दी। राजू ने ख्वाजा साहब के मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर दुआ मांगी। दरगाह जियारत के बाद राजू की दस्तार बंदी की गयी और उन्हें दरगाह का तबर्रुख भेंट किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राजू ने कहा की किशनगढ़ हवाई अड्डा जमीन अवाप्ति का मामला स्थानीय प्रशासनिक स्तर का मामला है। जिसे जल्द ही सुलझा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनकी काफी दिनों से तमन्ना थी कि वो अजमेर दरगाह जियारत को आएं। उन्हे यहां आकर दिली सूकून मिला है। उन्हे खादिम मुकद्दस मोइनी ने जियारत कराई और दस्तारबंदी कर दरगाह का तबर्रुख भेंट किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।