डॉ. प्रिया ने अपने हाथ की नस काटकर सुसाइड किया था. उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि जबसे उसे पता चला था कि उसका पति गे है तब से वह उसे मानसिक प्रताड़ना देता था. शनिवार को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और डॉ. प्रिया इसके बाद आकर पहाड़गंज के प्रेजीडेंसी होटल में आकर रुकी. 4 पन्नों के सुसाइड नोट में डॉ. प्रिया ने अपनी आत्महत्या के सभी कारण लिखे हैं. हैरानी की बात यह है कि मौत से पहले प्रिया ने अपने फेसबुक पेज पर जिन परेशानियों का जिक्र किया था उससे साफ संकेत मिलते हैं कि प्रिया की उसकी पति से बनती नहीं थी. प्रिया ने मौत से पहले जो सुसाइड नोट लिखा है उसमें उसने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रिया के परिवारवालों का आरोप है कि प्रिया का पति डॉ. कमल गे था और उसके कई पुरुषों के साथ संबंध थे. डॉ. कमल AIIMS में ही डॉक्टर है. परिवार का कहना है की 15 दिन पहले भी प्रिया ने सुसाइड की कोशिश की थी लेकिन इस बात की जानकारी पीड़ित परिवार को नहीं दी गई.पहाड़गंज के होटल रूम में ही डॉ. प्रिया का सुसाइड नोट मिला था. डॉ. प्रिया का फेसबुक पेज सोमवार सुबह ट्रिब्यूट पेज में बदल दिया गया. शाम को करीब 7:30 बजे रिमेंबरिंग प्रिया वेदी पेज की टाइमलाइन से इस सुसाइड नोट को हटा लिया गया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।