(DELHI, DELHI)
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज दो राजधानी ट्रेनों में आग लग गई. ये आग भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस की दो एसी कोच और एक पैनट्री कार के साथ ही सियालदा राजधानी एक्प्रेस की तीन एसी कोच में लगी.जब आग लगी तब ये दोनों ट्रेनें धुलाई वाले इलाके में पार्क थीं.इस हादसे में किसी जान की नुकसान की कोई इत्तेला नहीं है. आग पर काबू पा लिया गया है. आग को बुझाने में दमकल की 16 गाड़ियों को करीब घंटे भर मशक्कत करनी पड़ी.चश्मदीदों का कहना है कि जैसे ही आग की लपटें दिखाई दीं, तुरंत उन बोगियों को अलग कर लिया गया और इस तरह रेलवे बड़े हादसे को टालने में कामयाब रहा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।