सिर्फ सजीश चंद के साथ ही ये नहीं हुआ है. आजही गांव के कई किसानों के भी चेक बाउंस हुए हैं. कई किसानों को तो मुआवजे के नाम पर 73 रुपये, 186 रुपये और 750 रुपये के चेक भी मिला है. बेमौसम बरसात की वजह से उत्तर प्रदेश के 80 में से 55 जिलों में लाखों किसान 1100 करोड़ रुपयों का नुकसान झेल रहे हैं. अप्रैल में राज्य सरकार ने कहा था कि उन्होंने 500 करोड़ रुपयों का मुआवजा दिया है, लेकिन किसान हैरान है कि अगर पैसा बांटा गया है तो ये पैसा गया कहां.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।