प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से अजमेर दरगाह में आज चादर पेश की जाएगी। प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार पर चादर चढ़ायी जाकर देश में खुशहाली और भाईचारा और अमन सौहार्द की कामना की जाएगी। केन्द्रीय अल्पसंख्यक राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी प्रधान मंत्री की ओर से चादर लेकर सुबह साढ़े 9 बजे हैलीकॉप्टर से घूघरा हैलीपेड आएंगे और दरगाह जाकर चादर पेश करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।