(RAJASTHAN, RAJASTHAN)
आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान जंतर-मंतर पर खुदकुशी करने वाले किसान गजेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां की जा चुकी हैं. इस मौके पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ा हुआ है. कई नेता गजेंद्र के अंतिम संस्कार में शरीक हो रहे हैं. किसान गजेंद्र सिंह के खुदकुशी करने का मामला और तूल पकड़ता जा रहा है. गजेंद्र के घरवालों ने मौत के लिए आम आदमी पार्टी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि उसे खुदकुशी के लिए उकसाया गया होगा.परिजनों के मुताबिक, गजेंद्र की मनीष सिसोदिया से बात हुई थी. सिसोदिया के कहने पर ही वे दिल्ली गए थे. गजेंद्र के रिश्तेदारों ने कहा कि वे खुदकशी करने नहीं गए थे, उसे जरूर उकसाया गया होगा. गजेंद्र का अंतिम संस्कार गुरुवार को ही होना है.गजेंद्र के चचेरे भाई राजेंद्र सिंह ने कहा, 'बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली के तार काटे जा सकते हैं. लेकिन पेड़ पर चढ़कर उसे बचाया नहीं जा सकता था. जब भाषण दिए जाते हैं, तो प्रोवोकेशन होता है. इस प्रोवोकेशन के लिए उनके ऊपर केस दर्ज होना चाहिए. अगर किसी बड़े नेता के घर का कोई मरता, तो क्या रैली वैसे ही चल रही होती? वहां बैठकर प्रोवेकेशन हुआ है, तब उसने जान दी है...'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।