मसरत आलम को जम्मू शिफ्ट किया गया
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) कश्मीर के अलगाववादी नेता मसरत आलम को श्रीनगर सेंट्रल जेल से जम्मू जेल शिफ्ट कर दिया गया है.मसरत आलम को जम्मू स्थित कोट भालवाल सेंट्रल जेल में रखा जाएगा. इस बीच स्थानीय पुलिस ने मसरत आलम के खिलाफ आईपीसी की ऐसी धारा लगाई है जिसके तहत उसे बिनी किसी सुनवाई के दो साल तक जेल में रखा जा सकता है. मसरत आलम के खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.आपको बता दें कि पिछले हफ्ते इस अलगाववादी नेता ने श्रीनगर में एक रैली का आयोजन किया था. इस रैली में मसरत के समर्थकों ने पाकिस्तान का झंडा लहराया और समर्थन में नारे भी लगाए गए. सियासी बवाल मचने के बाद केंद्र के निर्देश पर जम्मू-कश्मीर सरकार ने मसरत के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया.



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।