कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ख्वाजा गरीब नवाज के 803वें उर्स के मुबारक मौके पर अजमेर में दरगाह शरीफ के लिए चादर भेजी है,,, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट, कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, राजस्थान सहप्रभारी मिर्जा ईरशाद बेग, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमेन खुर्शीद अहमद सईद, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबेर खान को ये चादर सुपुर्द की है,,, सोनिया गाँधी की ओर से चढ़ाई जाने वाली ये चादर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट सहित पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत सहित अन्य नेताओं ने ख्वाजा गरीब नवाज की खिदमत में पेश की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।