जापान की सुजुकी मोटर कॉर्प ने पूरी दुनिया से अपनी 20 लाख कारों को वापस मंगाया है। इन कारों में वैगन-आर और स्विफ्ट भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी इन सभी कारों में इग्निशन स्विच को बदलेगी। दरअसल सुजुकी मोटर की कई कारों के मॉडल्स में इग्निशन स्विच में समस्या की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। 31 मार्च तक कंपनी 1,68,000 कारें वापस मंगा चुकी है। इन कारों में इग्निशन से धुआं निकलने की शिकायतें मिल रही थीं। वहीं कंपनी ने जापान में 30 कारों के वापस मंगाया था, जिसमें से 18 कारें पुलिस विभाग की थीं। फिलहाल कंपनी ने 18,73,000 कारों को वापस मंगाया है, जिसमें शेर्व्ले की क्रूज, माज्दा ब्रांड के अंतर्गत एजेड-वैगन, कैरल और सुजुकी की ऑल्टो, वैगन-आर और स्विफ्ट कारें शामिल हैं। कंपनी के अनुसार यह सभी कारें वर्ष 1998 से 2009 के बीच उत्पादित की गई थीं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
