अब इलेक्ट्रिक कार आपको सस्ती मिलेगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक स्मॉल कार ई2ओ के दामों में 92,000 की कटौती की है। कंपनी ने ये कटौती केंद्र सरकार के इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड व्हीकल पर इंसेंटिव देने वाली स्कीम के बाद की है। ई2ओ महिंद्रा एंड महिंद्रा की सहयोगी कंपनी महिंद्रा रेवा इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाती है। कार के दाम 5.71 लाख से घटकर 4.79 लाख होगा। इसके साथ ही 5 साल तक हर महीने 2,999 की फिक्स्ड एनर्जी फीस भी देनी होगी। फिक्स्ड एनर्जी फीस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
