अगले माह लॉन्च होगी नैनों जेन एक्स
(India)

टाटा मोटर्स अगले महीने नैनो का नया वर्जन नैनो जेन एक्स लॉन्च करने वाली है। कंपनी नई कार की तस्वीरें जारी कर दी हैं। नई नैनो की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। ये कार चार तरह के मॉडल एक्सई, एक्सएम, एक्सटी और एक्सटीए में मिलेगी। नई नैनो की डीलरों ने 5,000 में बुकिंग लेना शुरू कर दी है। कुछ डीलरों के मुताबिक नैनों जेन एक्स को लेने के लिए वेटिंग पीरियड नहीं होगा। कार का इंजन 624 सीसी का 2 सिलेंडर वाला हो सकता है। कंपनी ने अभी तक जेन एक्स मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।