राजस्थान सरकार के रोडवेज के निजीकरण के फैसले के विरोध में रोडवेज की बसों के पहियों पर ब्रेक लग गए है. और सभी संगठन एक साथ हडताल पर चले जाएंगे... सरकार के बस अड्डा प्राधिकरण के गठन के बाद लगातार सरकार को रोडवेज कर्मियों का विरोध झेलना पड रहा है, लेकिन सरकार को फर्क नहीं पड़ने से अब प्रदेश के सभी श्रमिक संगठनों ने एक साथ रोड पर आकर सरकार के विरोध में स्वर बुंलद करने का फैसला किया, वहीं दूसरी ओर रोडवेज प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए चेतावनी दी है कि काम नहीं तो वेतन नहीं इस आधार पर सभी रोडवेजकर्मियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।