तेल के दामों में हुई बढोत्तरी को कांग्रेस ने भाजपा सरकार की विफलता करार दिया है, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल की दरों में अब तक की सबसे बड़ी बढोत्तरी की है, वहीं कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पिछले दिनों पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें वर्ष 2013 की तुलना में आधी से भी कम रह गई थी, जिससे सरकार को 90 हजार करोड़ रुपये की आय हुई है,,पायलट ने कहा कि पेट्रो पदार्थों की कीमतें कम होने के बावजूद भी पेट्रोल की दरों को भाजपा सरकार ने पाँच बार बढ़ाया और डीजल की दरों में 6 बार वृद्धि करके जनता को महँगाई के बोझ तले दबाने का काम किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।