राजस्थान सरकार ने मंगलवार को 227 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें हाल में मेट्रो परियोजना के दौरान पुरावशेषों को पहुंच रहे नुकसान के कारण विवादों में रहे आरएएस हृदयेश कुमार शर्मा को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक पद से हटा राजस्व विभाग में संयुक्तशासन सचिव लगाया है। राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार अग्रवाल को पुरातत्व विभाग की कमान सौंपी गई है। रोडवेज को विभाजित कर बनाए जा रहे बस टर्मिनल अथॉरिटी में विमल कुमार जैन को लगाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।