निसान ने पेश किया टेरैनो का विशेष संस्करण ग्रूव
(India)
जापान की कार कंपनी निसान ने गुरुवार को स्पोर्ट्स युटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) टेरैनो का विशेष संस्करण ग्रूव पेश किया। दिल्ली के शोरूम में इसकी कीमत 11.45 लाख रुपये है। टेरैनो के स्पेशल एडीशन में रॉकफोर्ड फॉसगेट के स्पीकर समेत कई खूबियां हैं। टेरैनो का स्पेशल एडिशन एक्सएल (ओ) ग्रेड की कारों में ही दिया जा रहा है। निसान ने इस कार को खासतौर पर लाइफस्टाइल कॉन्शस खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाया है। खास बात यह है कि भारत में स्पेशल एडिशन की मात्र 250 कारें भी बेची जाएंगी। ग्रूव निसान टेरैनो के रेगुलर मॉडल के जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें मैटी फिनिश के साथ रूफ रैप दिया गया है। फॉग लैम्प्स में क्रोम की हाइलाइटिंग की गई है और टेल लाइट्स में टेलगेट का उपयोग किया गया है। कार के एक्सटीरियर में कोई ऐसा बदलाव नहीं किया गया है, जो सीधे ही पता चले

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।