गर्मी ने बरपाया कहर
(India)
प्रदेश में गर्मी ने कहर बरपाया है। झालावाड़, अलवर और फलौदी में तापमान 47 सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं सोमवार का दिन जयपुर में भी सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां पारा 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा भी तीन डिग्री बढ़कर 28.8 डिग्री रहा। अलवर में दिनभर लू चलती रही। बांसवाड़ा के कागदी पिकअप-वियर क्षेत्र में हीटवेव से बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हो गई। कोटा में तेज गर्मी से नरेगाकर्मी बेहोश हो गई।मौसम विभाग के अनुसार आज भी तापमान कमोबेश यही रहने की आशंका है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप रह सकता है। इधर जयपुर में सोमवार को देर रात तक गर्म हवा चली। लोग कतरा-कतरा छाया की तलाश में रहे।
स्टिंग उफ ये गर्मी -

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।