गुर्जर आंदोलन के चलते कई ट्रेनों के मार्ग बदले
(India)
राजस्थान में बयाना के समीप गुर्जर आंदोलन के कारण गुरुवार को कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। इसके चलते 6 ट्रेनें निरस्त हुई और 13 के रूट बदले गए। पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल में बयाना के पास डुमरिया फतेहसिंहपुरा के बीच गुर्जरों ने आंदोलन किया। इससे रेल यातायात बाधित हुआ। इस कारण इंदौर व मुंबई से दिल्ली की ओर जाने व आने वाली ट्रेनों के मार्ग बदले गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।