वार्ता के बाद चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि वार्ता सकारात्मक रही है। गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों को सोमवार को जयपुर आने का न्योता दिया है। वहां समाज की आरक्षण समेत अन्य मांगों पर फिर से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने जो प्रस्ताव दिए हैं, उन पर विचार किया जाएगा। देवनारायण योजनाओं की खामियों को दूर किया जाएगा। वहीं खाद्यमंत्री हेम सिंह भड़ाना ने कहा कि वार्ता पूर्णरूप से सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। गुर्जर आंदोलन को लेकर सरकार संवेदनशील है। आगे जो संभव होगा उसे वार्ता में माना जाएगा। अगली वार्ता सोमवार को होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।