राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे गुर्जर नेताओं के बातचीत के लिए जयपुर आने से इनकार करने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें फिर बुलावा भेजा है। गुर्जर नेताओं के बातचीत का दूसरा दौर बयाना में ही करने के लिए अडने पर राज्य सरकार के साथ बातचीत का दूसरा दौर नहीं हो पाया। इसके बाद राज्य सरकार ने कर्नल किरोडी ङ्क्षसह बैसला सहित अन्य गुर्जर नेताओं को चिट्ठी लिखकर वार्ता के लिए फिर से सचिवालय बुलाया है। इससे पहले बयाना के उपखंड अधिकारी विजेन्द्र ओसवाल सोमवार को राज्य सरकार का प्रस्ताव लेकर गुर्जर नेताओं के पास गए थे लेकिन उनके बयाना में ही वार्ता करने के लिए अडने पर बातचीत नहीं हो पाई।इस बीच कर्नल बैसला ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और स्वस्थ होने पर पुनरू रेल पटरियों पर लौट आए। बातचीत के स्थान को लेकर गुर्जर नेताओं और सरकार के बीच टकराव बना हुआ है।गुर्जर नेताओं का कहना है कि सरकार के पास ठोस प्रस्ताव नहीं होने से उनके जयपुर जाने का कोई फायदा नहीं है जबकि सरकार का कहना है कि सचिवालय ही बातचीत करने का उपयुक्त स्थान है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।