मुख्यमंत्री ने दिल्ली के होटल ताज मानसिंह में 20 देशो के राजदूतों से रिसर्जेंट राजस्थान पार्टनरशिप समिट को लेकर राउंड टेबल मीटिंग की। इसके बाद राजे ने प्रदेश की नई खनन नीति और नई पर्यटन नीति भी जारी की. नयी पर्यटन नीति के अंतर्गत पर्यटन इकाइयों के लिए रियायती भूमि उपलब्ध करने हेतु निवेश की सीमा को पांच करोड़ से घटकर दो करोड़ कर दिया गया है. वहीं सभी पंचायतों को ये अधिकार दिए गए है की पंचायत क्षेत्र में आने वाली हेरिटेज इकाइयों को सम्बंधित पंचायत व्यावसायिक पटटे जारी कर सकती है. वहीं नयी खनन नीति के अंतर्गत पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत को बदलते हुए अब से टेंडरिंग के द्वारा नयी खनन इकाई आवंटित की जाएंगी. राज्य सरकार की ओर से आयोजित बैठक में यूएसए, यूके, जापान, कोरिया, जर्मनी, सिंगापुर, फ्रांस, ब्रााजील, इजराइल, डेनमॉर्क, नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑॅस्टेलिया, इंडोनेशिया, टर्की, स्विटजरलैंड, थाइलैंड और मलेशिया के राजदूत और प्रतिनिधि शामिल हुए .
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।