दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से
(India)
राजस्थान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए गुरुवार से दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम ओटीएस में होगा। नई दिल्ली के राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्था के सहयोग से होने वाले कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल होंगी। कार्यक्रम में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, प्रारम्भिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बाल अधिकारिता विभाग, इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान, राजस्थान राज्य स्काउट एवं गाइड, गृह ग्रुप विभाग, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, समेकित बाल विकास सेवाएं जैसे विभागों के योजना से संबंधित नोडल अधिकारी शामिल होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।