प्रदेश कांग्रेस का विशेष अभियान 15 जून से
(India)

राजस्थान में अगस्त में प्रस्तावित नगर निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कड़ी में कांग्रेस आगामी 15 जून से विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत एआईसीसी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी गुरुदास कामत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ओर प्रभारी सचिव मिर्जा इरशाद बेग पहले दौर में पांच दिन में 10 जिलों का दौरा करेंगे। शुरुआत नाथद्वारा से होगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपर्सन डा. अर्चना शर्मा के अनुसार कामत, पायलट बेग 15 जून से 19 जून तक प्रदेश के राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, अजमेर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं एवं जयपुर देहात जिलों के दौरे पर रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।