रेलमंत्री सुरेश प्रभु जोधपुर दौरे पर
(India)
आज का दिन उत्तर पश्चिम रेल क्षेत्र के यात्रियों के लिए सौगातों भरा होगा। रेलमंत्री सुरेश प्रभु जोधपुर-जयपुर सहित कई शहरों को कई सौगातें देंगे। जयपुर में यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर आज गेट नंबर दो भी शुरू हो जाएगा। प्रवेश गेट का उद्घाटन रेल मंत्री सुरेश प्रभु रिमोट के माध्यम से शाम 5 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन से करेंगे। इसके साथ ही दुर्गापुरा स्टेशन का पिछला गेट भी यात्रियों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। दुर्गापुरा स्टेशन पर इस मौके पर सांसद, महापौर और रेलवे अधिकारी मौजूद रहेंगे। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और अजमेर रेलवे स्टेशन पर लगाई गई आॅटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों का उदघाटन भी रेलमंत्री यहीं से करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।