इससे पहले शुक्रवार को टोंक जिले में बरात लेकर जा रही बस पर हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई । मरने वालों की कुल संख्या कितनी है, प्रशासन की ओर से देर शाम 13 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। दूल्हा कार में था इसलिए वह बच गया।जिले के सांस गांव के नजदीक हुए हादसे में झुलसे झुलसे करीब 25 लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और बस से लाशों और झुलसे लोगों को निकालने का काम किया। देर शाम तक जयपुर के एसएमएस अस्पताल में 19 घायलों को लाया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, जिले के प्रभारी मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जिले की प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ मौके पर पहुंच गए। इनके अलावा एसएमएस अस्पताल के 15 डॉक्टर्स की टीम भी अस्पताल के अधीक्ष डॉ. मानप्रकाश के नेतृत्व में टोंक भेजा गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।