मारुति सुजुकी इंडिया ने भारत सरकार की नई एफएएमई इंडिया स्क्रीम को ध्यान में रखते हुए जल्द ही हाइब्रिड कार लॉन्च करने की योजना बनाई है। सरकार की इस योजना को गंभीरता से लेते हुए मारुति सुजुकी के साथ ही टाटा मोटर्स ने भी हाइब्रिड उत्पादों पर फोकस बढ़ाया है। मारुति सबसे पहले अपनी हैचबैक कार स्विफ्ट का हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करेगी। इस कार का नाम होगा रेंज एक्सटेंडर। यह कार पायलट प्रोजेक्ट के तहत बनाई जा रही है तथा सबसे पहले इसकी आपूर्ति भारत सरकार को की जाएगी। इस कार में 658 सीसी का 3-सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जिससे कार का माइलेज 48.2 किमी प्रति लीटर तक पहुंच गया है। वहींइलेक्ट्रिक ड्राइविंग करने पर यह 25.5 किलोमीटर तक चल सकेगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
